फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three wards of Pithoragarh town will soon be connected to the sewerage system

Pithoragarh News: जल्द ही सीवरेज सिस्टम से जुड़ेंगे पिथौरागढ़ नगर के तीन वार्ड

Sun, 26 Jul 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jul 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three wards of Pithoragarh town will soon be connected to the sewerage system
पिथौरागढ़। नगर के तीन वार्ड जल्द ही सीवर लाइन परियोजना से जुड़ जाएंगे। परियोजना के दूसरे चरण में छह करोड़ की लागत से इन वार्डों को सीवर लाइन की सुविधा मिलेगी। योजना में सीवरेज लाइन निर्माण, मैनहोल और अन्य कार्य किए जा रहे हैं। नगर के न्यू बजेटी, विवेकानंद कॉलोनी और कुमौड़-भदेड़बाड़ा में सीवरेज लाइन का काम चल रहा है जो मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर में इन दिनों तीन वार्डों में छह किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सीवर लाइन बिछने से इन वार्डों के लोगों को राहत मिलने के साथ ही स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। नगर निगम के 40 वार्डों में अब तक 45 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा सकी है। अधिकतर वार्डों के लोग सीवर लाइन बिछने का इंतजार कर रहे हैं। लाइन न होने से पिट खोलकर सीवर नालियों में बहाने के भी मामले सामने आ रहे हैं। इसके कारण नगर क्षेत्र में मौजूद 25 से अधिक प्राकृतिक जल स्रोत दूषित हो चुके हैं। इसमें कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पनप रहा है जो पीलिया और टाइफाइड का कारण बनता है। अब तीन और वार्डों में सीवर लाइन बिछने से लोगों को राहत मिलेगी और बीमारियों से काफी हद तक बचाव होगा।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी को नहीं मिला फायदा

कुजौली नाले तक पहुंचाई जा रही सीवर लाइन को सरस्वती विहार कॉलोनी से नहीं जोड़ा गया है। इससे कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है। मोहल्ले में लोग सीवरेज निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दौरान सीवर का पानी नालियों में बहा रहे हैं। इससे दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय पार्षद राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुजौली तक सीवर लाइन बिछने के बाद भी कुजौली से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी इस सुविधा से वंचित है। कॉलोनी की करीब एक हजार की आबादी को सीवरेज योजना से नहीं जोड़ा जाना निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून काल में कार्य होने से परेशानी

सीवरेज सुविधा मिलने से लोगों को फायदा होगा लेकिन मानसून काल में सीवर लाइन के कार्य ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। जिन मार्गों में सीवरेज का कार्य चल रहा है, वहां लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। विवेकानंद कॉलोनी में न्यू शेरा मार्ग में सीवर लाइन बिछाने का कार्य करीब एक माह से चल रहा है। खुदाई से रास्ता कीचड़ से भर गया है, जिससे 700 से अधिक की आबादी प्रभावित है। स्कूली बच्चे और अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।


तीन वार्डों में 40 फीसदी काम हो चुका है। मार्च 2027 तक इन वार्डों में सीवरेज योजना का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। योजना में अभी 50 फीसदी बजट स्वीकृत हुआ है। शेष बजट आने पर अन्य स्थानों में भी कार्य किया जाएगा।

पीएन चौधरी, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed