{"_id":"93aa8e1aee5178972c021b29ef8b56d8","slug":"three-people-died-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। झूलाघाट थाने के अंतर्गत आगर गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो लोगों की खाई में गिरकर मौत हो गई, जबकि तालाब में डूबने से बोसीगाड़ के 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सलम गांव निवासी मदन सिंह (40) पुत्र डिगर सिंह और सुंदर सिंह (42) पुत्र चंद्र सिंह बृहस्पतिवार रात आगर गांव में लगी जागर गाथा को सुनने जा रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने आगर गांव जाकर दोनों के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन पता चला कि दोनों रात में आगर गांव पहुंचे ही नहीं थे। इस पर पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों आगर गांव जाते समय ही खाई में गिर गए होंगे। गांव के लोगों ने शुक्रवार सुबह से ही दोनों की खोजबीन शुरू की। सलम गांव के पास ही खड़ी चट्टान के ऊपर से निकलने वाले रास्ते से दोनों करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे थे। दोनों के शव खाई में दिखते ही लोगों ने झूलाघाट पुलिस को सूचना दी। थाने से उपनिरीक्षक पीसी मेलकानी और कांस्टेबल संजय कुमार, जगदीश अधिकारी, मनीष कुमार शाम करीब 6.30 बजे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से दोनों के शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी की जा रही है।
उधर, तहसील बंगापानी के बरम ग्राम पंचायत में बोसीगाड़ में 14 वर्षीय तनुज सिंह पुत्र भवान सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बंगापानी के तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर बालक का शव बरामद किया। बताया गया कि तनुज अन्य बच्चों के साथ बोसीगाड़ में नहाने गया था। घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी दुख जताया है।