{"_id":"6a9709744370647ba107723e","slug":"three-medical-officers-were-promoted-to-the-post-of-additional-director-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-143796-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति
Tue, 01 Sep 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड शासन ने तीन चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग एक ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया।
संयुक्त निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 पर कार्यरत शालिनी डिमरी, उषा जंगपांगी और हीरा सिंह ह्यांकी को अपर निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 क में पदोन्नत किया गया है। शालिनी डिमरी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून में तैनात किया गया है।
यह पद तरुण टम्टा की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुआ था। उषा जंगपांगी को हल्द्वानी के संभागीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र का प्रधानाचार्य बनाया गया है। यह पद राजेश कुमार सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में पीएमएस रहे हीरा सिंह ह्यांकी को रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। यह पद कमलेश कुमार पांडेय की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुआ था।