फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three leopards were seen strolling in the courtyard of the house

Pithoragarh News: घर के आंगन में चहलकदमी करते नजर आए तीन तेंदुए

Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three leopards were seen strolling in the courtyard of the house
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार सहित आसपास में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी है। अब तेंदुए घरों तक पहुंच रहे हैं। मुख्य बाजार में लोनिवि विश्राम गृह से कुछ ही दूरी पर एक साथ तीन तेंदुए घर के आंगन में पहुंच गए।
विज्ञापन

पहले से ही खौफ खाए स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत है। हालात यह हैं कि लोग शाम होते ही घरों में कैद हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि कोई अनहोनी न हो। बेड़ीनाग मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी है। पूर्व में भी कई बार दिन दहाड़े तेंदुआ आबादी क्षेत्र में नजर आया।
विज्ञापन

बीते बुधवार रात तीन तेंदुए योगेश डांगी के मकान के आंगन में पहुंच गए। सीसीटीवी में इनकी चहलकदमी कैद हुई। एक साथ तीन तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत है। तेंदुए दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर चंद्रा मेहरा ने कहा कि वन कर्मी नगर क्षेत्र के साथ ही त्रिपुरादेवी, क्वेराली, भट्टीगांव, धनौली, छलोड़ी, कल्लू खान, ट्रेजरी लाइन आदि क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द तेंदुए नहीं पकड़े गए तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed