{"_id":"5a3fda854f1c1b09788b4a48","slug":"three-day-festival-of-tire-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनी सोर महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनी सोर महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सोर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति और निजी स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से रामलीला मैदान में तीन दिनी सोर महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के कलाकार अपने कार्यक्रम पेश किए। वहीं, कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों की अच्छी भीड़ जुट रही है। इस कार्यक्रम के लिए दोनों संगठनों ने व्यापक तैयारी की थी। वर्ष की समाप्ति और नए वर्ष के आगमन पर खासतौर पर यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने महोत्सव का उद्घाटन किया। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी स्कूल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार जोशी ने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी स्कूलों और सांस्कृतिक संस्थाओं की सहमति बनी है।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद स्कूली बच्चों ने वंदना गीत, स्वागत गीत पेश किए। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई। उद्घाटन के तुरंत बाद सोरवैली पब्लिक स्कूल, बियरशीबा स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, गांधी विद्यापीठ, मां नैनावती पब्लिक स्कूल, जूनियर हाइस्कूल मंडप, आरसी पब्लिक स्कूल, नारायण स्वामी मेमोरियल स्कूल, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया और नवीन भट्ट ने किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल, संस्कृतिकर्मी पद्मादत्त पंत, गुरुकुल के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी, डॉ. परमानंद चौबे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, शिवराज सिंह आदि उपस्थित थे।