फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हिलजात्रा में दिखा आस्था और रोमांच का संगम, लखिया का आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़, मैदान में पसरा सन्नाटा

Thu, 05 Sep 2024 10:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 10:42 AM IST
सार

कुमौड़ में आस्था और रोमांच का संगम हिलजात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। लखिया के अवतरित होकर मैदान में आते ही सन्नाटा पसर गया। हिलजात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
Thousands of people gathered to seek blessings of Lakhiya
पिथौरागढ़ के कुमौड़ में आयोजित हिलजात्रा में लखिया को रस्सियों से पकड़े गण। संवाद

पिथौरागढ़ जिले में सोर घाटी के कुमौड़ में आस्था और रोमांच का संगम हिलजात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। लखिया के अवतरित होकर मैदान में आते ही सन्नाटा पसर गया। हिलजात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।



 

Thousands of people gathered to seek blessings of Lakhiya
हिलजात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कुमौड़ के लोगों ने सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोट में योगेश भट्ट, मदन विश्वकर्मा ने हिलजात्रा के विभिन्न पात्रों का मेकअप किया। अपराह्न चार बजे बाद कोट से विभिन्न पात्र एक-एक कर मैदान में आते रहे। गल्या बल्द, बोड़या हाैल, बड़ी हाैल, नेपाली हाैल, हलिया, पुतारियां, दही-ठेकी वाले आदि पात्र दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। सबसे अंत में भगवान शिव का प्रमुख गण लखिया भयानक और विकराल रूप धारण कर शरीर पर घंटियां, चंवर बांधे उछलते-कूदते मैदान में पहुंचा। लखिया को विशेष परिधान पहने उसके दो गणों ने कमर में बंधी रस्सियों के सहारे पकड़े रखा। लखिया के मैदान में आते ही सन्नाटा पसर गया।


 
Thousands of people gathered to seek blessings of Lakhiya
हिलजात्रा देखने उमड़े दर्शक - फोटो : अमर उजाला
मैदान के चक्कर लगाने के बाद लखिया को मनाने के लिए महिलाओं ने अक्षत-फूलों से पूजा की। इसके बाद लखिया आशीर्वाद देकर वापस चला गया। लखिया का पात्र निखिल महर और गणों की भूमिका में किरन महर, गौरव महर रहे। कुणाल महर, अज्जू महर गल्या बल्द और सोनू उनके हलिया के रूप में रहे। बड़ी हाैल में हीरा महर, हितेंद्र महर और हलिया की भूमिका में विक्की रहे। नेपाली हाैल में लवी महर, सोनू महर और हलिया की भूमिक विक्रांत ने निभाई।
इस मौके पर विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र रावत, गोपू महर, राकेश देवलाल, डॉ. अशोक पंत, कुंडल महर, चंद्रशेखर महर, यशवंत महर समेत हजारों दर्शक मौजूद रहे। मैदान के साथ ही घरों की छतों पर खड़े होकर दर्शकों ने हिलजात्रा का आनंद उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands of people gathered to seek blessings of Lakhiya
हिलजात्रा - फोटो : अमर उजाला
यातायात में किया गया था बदलाव
पिथौरागढ़। हिलजात्रा को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान में बदलाव किया था। दोपहर एक बजे से नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। मैदानी क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को ऐंचोली में रोका गया। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
 
विज्ञापन
Thousands of people gathered to seek blessings of Lakhiya
लखिया के मैदान में आते ही पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
कुमौड़ की हिलजात्रा को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
कुमौड़ की हिलजात्रा और इसकी विशिष्ट पहचान लखिया को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने की कवायद शुरू हुई है। संस्कृति विभाग ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी और अन्य सदस्यों ने कुमौड़ पहुंचकर हिलजात्रा की डाक्यूमेंट्री तैयार की। डॉ. चौहान ने कहा कि डाक्यूमेंट्री तैयार कर कुमौड़ सहित जिले की हिलजात्रा को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। यदि इसमें सफलता मिली तो यह पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात होगी और सीमांत की हिलजात्रा का विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed