फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those who blow gold in the name of cleaning the jewelry

जेवरों की सफाई के नाम पर सोने पर हाथ साफ किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Those who blow gold in the name of cleaning the jewelry
पातली गांव में सोने की सफाई के नाम पर केमिकल से जेवरों से सोना निकालने वाले दो शातिरों को ग्रामीणों ने पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में इन लोगों को ग्राम प्रहरी की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सोने के जेवरों की सफाई करने वाले दो लोग पातली गांव पहुंचे। इन लोगों ने महिलाओं को अपने झांसे में ले लिया। पातली गांव की पार्वती देवी (55) ने मंगलसूत्र और लक्ष्मी देवी (90) ने सोने का गलोबंद सफाई करने के लिए दिया। यह लोग जेवरों की सफाई कर रहे थे कि कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को इन लोगों पर शक हुआ। क्योंकि जेवर सफाई के नाम पर पूर्व में भी क्षेत्र में कई घटनाएं सामने आ चुकी थीं।
विज्ञापन

गांव के देवेंद्र सिंह ने लक्ष्मी देवी के बेटे हयात सिंह को प्रकरण की सूचना दी। हयात सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने जेवरों की सफाई कर रहे लोगों के तेजाब की बोतल को देखा तो उसमें सोने के कण पाए गए। गांव के लोगों ने सुबह करीब 10 बजे ठगी करने वाले तत्वों को पकड़कर गोशाला में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रहरी मनोहर सिंह ने तहसील में राजस्व निरीक्षक हरीश गोस्वामी को प्रकरण की सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक योगिता चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने अपराह्न तीन बजे दोनों लोगों को गोशाला से निकाला। दोनों लोंगों को तहसील मुख्यालय लाया गया। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम सूरज शाह पुत्र राजेंद्र शाह निवासी मुंगे बिहार, बिजेंद्र कुमार शाह पुत्र गजेंद्र प्रसाद साह भागलपुर बिहार बताया। इनके कब्जे से केमिकल, तेजाब और सफाई का सामान बरामद हुआ। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed