फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   This time also the torch beaches

इस बार भी मशाल रही आकर्षण का केंद्र

Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 05 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
This time also the torch beaches
बौराणी के सैम मंदिर में मशाल लेकर जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

इस बार भी बौराणी की ऐतिहासिक मशाल मेले का मुख्य आकर्षण थी। शनिवार रात बारह बजे पुलईचापड़ गांव से लाई गई छिलके (चीड़ के पेड़ के ज्वलनशील भाग की लकड़ी) की 30 फुट लंबी मशाल की सैम मंदिर में परिक्रमा शुरू हुई। लोगों का हुजूम जयकारे के साथ इसके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। स्थानीय बोली में इसे रांखा कहते हैं।

विज्ञापन


मेले में पहुंचे 80 वर्षीय बुजुर्ग धनसिंह बोरा ने बताया कि मेले में मशाल लाने की परंपरा सदियों पुरानी है। वह बचपन से इस परंपरा के साक्षी हैं। उन्होंने बताया कि यह स्थानीय लोगों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक है। प्रत्येक मेलार्थी इसके दर्शन अवश्य करता है। इस बार भी मशाल को मंदिर की सात परिक्रमा के बाद मंदिर प्रांगण में गाड़ दिया गया। मशाल की परिक्रमा के दौरान मुख्य मंच के कार्यक्रम रोक दिए गए थे। 
विज्ञापन


मंदिर परिसर में देवताओं का अवतरण हुआ 
बौराणी मंदिर परिसर में झोड़ा, चांचरी और देवताओं के अवतरण का आयोजन हुआ। मशाल को मंदिर परिसर में गाड़े जाने के बाद यहां देवताओं के अवतरण के लिए नौर्त शुरू हुआ। देव डांगरों ने सैम देवता का आह्वान किया तो लोगों का हुजूम मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। अखंड धूनी में देव डांगर मोहन सिंह, गुलाब राम, फकीर राम, जीत राम आदि ने नौर्त के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बौराणी मेले में देवताओं के अवतरण का भी खास महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed