{"_id":"583dacb44f1c1bb61fde61e5","slug":"things-still-not-normal-after-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद अभी हालात सामान्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद अभी हालात सामान्य नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में लगी लोगों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद पैदा हुई स्थिति अभी सामान्य नहीं हो पाई है। बैंकों और एटीएम में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। वजह साफ है कि बैंकों से न तो अधिक भुगतान मिल पा रहा है और न ज्यादा रकम ही जमा हो पा रही है। अभी पैसों की किल्लत से हर व्यक्ति जूझ रहा है। बाजार की हालत सुधरने में लंबा वक्त लगने वाला है। लोगों ने बड़ा सामान खरीदना लगभग बंद कर रखा है।
विज्ञापन
इस बार विवाह के लगनों में भी फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर जैसा सामान नहीं बिक पाया। लोगों को जो रकम बैंकों से मिल रही है वह रोज के खर्चे में समाप्त हो रही है। आम व्यापारियों का यही कहना है कि जब लोगों के पास पैसा नहीं है तो खरीदारी के लिए कैसे आएंगे। बैंकों, एटीएम के आगे की भीड़ दस नवंबर के बाद से कम नहीं हुई है। स्टेट बैंक में मंगलवार को भी सुबह साढ़े आठ बजे से लोग कतार में लग गए। बैंक बंद होने तक यह कतार जारी रही। एटीएम की कतार रात तक भी लगी रहती है।
विज्ञापन
आरबीआई के निर्देशों का सख्ती से पालन
पिथौरागढ़। बैंकों में नोटबंदी के बाद से आरबीआई द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। अब किसी बाहरी व्यक्ति के खाते में कोई भी व्यक्ति पैसा जमा नहीं कर सकता हैं। किसी भी खाते में ढाई लाख रुपए से अधिक जमा नहीं कर सकते। जमा करने वाले खाताधारक का पेन नंबर और जमा पर्ची पर उसके हस्ताक्षर होने चाहिए।
विज्ञापन
पुराने नोटों की छंटाई का काम तेजी से
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पुराने नोटों की छंटाई के लिए आठ कर्मचारी लगाए गए हैं। स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि अभी बैंक में नोटों की छंटाई की जा रही है। आरबीआई को 500 के तथा अन्य छोटे नोटों की डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही टीम कैश जमा करने के लिए कानपुर जाएगी। वहीं से नए नोट लेकर आएगी। बैंक में पासबुक एंट्री का काम शुरू हो गया है। एसबीआई के सहायक प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया कि बाजार में सिक्कों को लेकर जो भ्रांतियां फैली है, वह गलत है। आरबीआई से जब भी नोट आते हैं उनके साथ सिक्के भी आते हैं, जो वापस नहीं जाते हैं। बाजार में सभी प्रकार के सिक्के चलन में हैं। कोई भी व्यक्ति इन सिक्कों को खाते में जमा करा सकता है।
ग्रामीण अंचलों में लोग परेशान
मुनस्यारी। ग्रामीण अंचलों के बैंकों में कैश की किल्लत समाप्त नहीं हुई है। इस कारण लोग खासे परेशान हैं। दूरदराज से आने वालों को बैंक से या तो सिक्के दिए जा रहे हैं या फिर भुगतान में नाममात्र की नगदी दी जा रही है। लोग इसी असमंजस में हैं कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी। बैंकों में बीच में कुछ कैश आया था, लेकिन अब वह समाप्त हो गया है।
दस के सिक्के जमा कराए जाएं
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में दस के सिक्के जमा नहीं करने पर गहरी आपत्ति जताई है। कहा कि बैंक के कर्मचारी दस के सिक्के जमा करने से इनकार कर रहे हैं, जबकि यह सिक्के लोगों को बैंक से ही मिले हैं। सीमांत यूथ मोर्चा के लक्ष्मण नयाल ने मांग की कि बैंकों को सिक्के जमा करने के निर्देश दिए जाएं।