{"_id":"56f6c0a84f1c1b491bf15029","slug":"they-display-the-empty-vessel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के भागीचौरा क्षेत्र के गांवों में पेयजल का भीषण संकट पैदा हो गया है। पिछले 15 दिनों से नलों से पानी की आपूर्ति ठप है। लोगों में जल संस्थान और सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। परेशान लोगों ने शनिवार को खाली बर्तनों को लेकर भागीचौरा कस्बे में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भागीचौरा क्षेत्र में कई वर्षों से पानी का संकट है। भागीचौरा कस्बा और उसके आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई के लिए जल संस्थान ने 20 किमी दूर ननकूड़ी से भागीचौरा-चौसाल पेयजल योजना बनाई थी, जो कि लोगों की प्यास नहीं बुझा सकी। गर्मियों में तो इस योजना से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो जाती है। इस बार जनवरी से ही भागीचौरा में पानी का संकट बना हुआ हैं। जनवरी में पूरे माह यह योजना बंद रही। फरवरी में कुछ दिन योजना से पानी आया। मार्च में तो यह योजना पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन
भागीचौरा विकास संघर्ष समिति के संरक्षक भरत ऐरी ने कहा कि पानी के संकट को देखते हुए अब लोग अपने गांवों और भागीचौरा कस्बे को छोड़ने का मन बना रहे हैं। भागीचौरा के लिए प्रस्तावित नई गर्खा पेयजल योजना भी बनने से पहले ही निरस्त कर दी गई है। भागीचौरा के लगाए गए अधिकतर हैंडपंप खराब हो गए हैं। समिति के अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि जल संस्थान पिथौरागढ़ से कई बार इस योजना के पुनर्गठन की मांग की गई लेकिन विभाग इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन