{"_id":"5a1d92be4f1c1ba7668b6e91","slug":"there-will-be-agitation-for-dedhat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले के लिए फिर आंदोलन होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले के लिए फिर आंदोलन होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी होने लगी है। व्यापारियों ने मंगलवार को तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा और जिला गठन न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि डीडीहाट जिले के मामले को हर सरकार टालती जा रही है।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने कहा कि डीडीहाट को भाजपा की सरकार ने 15 अगस्त 2011 में ही जिला घोषित कर दिया था। उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह जिला अस्तित्व में नहीं आ पाया है। व्यापारियों ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी डीडीहाट को जिला बनाने की बात यहां कई चुनाव सभाओं के दौरान कही थी। अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। यदि इस समय जिले का गठन नहीं हुआ तो लोगों को निराशा होगी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि जिला गठन के मुद्दे पर सरकार के रुख की कुछ दिनों तक प्रतीक्षा की जाएगी। उसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, मनोज साह, शेर सिंह साही, बलवंत सिंह बिष्ट, नहीम बख्स, धन सिंह कफलिया, दान सिंह खड़ायत, रमेश सिंह ग्याला आदि थे।
विज्ञापन