फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy snowfall in high Himalayan areas in pithoragarh

भारी हिमपात ने ग्लेशियारों को दिया नवजीवन: नदियां रहेंगी सदानीरा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी

Mon, 03 Mar 2025 10:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो दिनेश अवस्थी/ शालू दताल
दिनेश अवस्थी/ शालू दताल Updated Mon, 03 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

धारचूला के दारमा घाटी के सोबला-ढाकर सड़क पर पड़ने वाले ग्लेशियर प्वाइंट चलखुम, गलछिन, यूसुंग और वोरुंग में चार से पांच फुट तक बर्फ पड़ी है। इन जगहों पर 200-300 मीटर के क्षेत्र में काफी बर्फ जमा हो गई है। 

विज्ञापन
Heavy snowfall in high Himalayan areas in pithoragarh
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में काफी समय बाद जमकर बर्फबारी हुई है। धारचूला के दारमा घाटी के सोबला-ढाकर सड़क पर पड़ने वाले ग्लेशियर प्वाइंट चलखुम, गलछिन, यूसुंग और वोरुंग में चार से पांच फुट तक बर्फ पड़ी है। इन जगहों पर 200-300 मीटर के क्षेत्र में काफी बर्फ जमा हो गई है। इससे गर्मियों के सीजन में हिमालयी ग्लेशियरों से निकलने वाली नदियों में पानी की कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन


इस बार नवंबर, दिसंबर और जनवरी बगैर बारिश और ठंड के ही निकल गए। इससे हिमालयी चोटियां जहां काली दिखाई देने लगीं, वहीं प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच गए थे। बीच-बीच में उच्च चोटियों पर बर्फ गिरती रही, लेकिन तेज धूप से वह टिकी नहीं पाई।
विज्ञापन


फरवरी के अंतिम दिन ने लोगों को निराश नहीं किया। मुनस्यारी बाजार समेत ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार, पंचाचूली, ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियां बर्फ से पूरी तरह आच्छादित हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में बनी रहेगी नमी, अच्छी होगी फसल
सोन दुग्तु के सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह सोनाल ने बताया कि पांच-छह साल बाद घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है। उनका कहना है कि इससे लंबे समय तक खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों का उत्पादन अच्छा होगा। पंचाचूली ग्लेशियर की चोटी पर पांच और जमीन पर चार फुट तक बर्फ गिरी है। होम स्टे संचालक संजय जंग और गुड्डू जंग ने बताया कि इस बार गर्मियों में पर्यटकों को क्षेत्र में अच्छी बर्फ देखने को मिलेगी।

यूसुंग नाले को बड़ी मुश्किल से किया पार
दारमा घाटी के यूसुंग नाले में करीब पांच फुट तक बर्फ जमा है। सोबला-ढाकर सड़क बर्फ से पटी है, जिससे चलते यहां आवाजाही बंद है। सड़क पर चार फुट तक बर्फ है। नागलिंग में रह रहे मजदूर किसी तरह यूसुंग नाले को पार कर 12 किमी पैदल चलकर धारचूला पहुंचे। ग्रिफ के मेट रूप सिंह सेलाल, कविंद्र सिंह नगन्याल ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद सड़क खोलने का कार्य किया जाएगा।


अच्छी बर्फबारी हुई है। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में कई ग्लेशियर बने हैं। इससे हिमालयी नदी नालों में पानी की कमी नहीं रहेगी। यह फसल और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगा। - डॉ.चेतन भट्ट, मौसम विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed