फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no principal in any inter college of Gangolihat block.

Pithoragarh News: गंगोलीहाट ब्लॉक के किसी भी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं

Sat, 18 Oct 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
There is no principal in any inter college of Gangolihat block.
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जिले के सबसे बड़े विकासखंड गंगोलीहाट के सरकारी इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी है, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ब्लॉक के सभी 26 इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं हैं। प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाने से इनके विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विकासखंड में 26 इंटर कॉलेज और 11 हाईस्कूल हैं। हाईस्कूलों में शिक्षकों के 32 पद रिक्त हैं। इंटरमीडिएट का हाल और भी बुरा है। 26 इंटर कॉलेजों में मात्र 60 शिक्षक स्थायी रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं और 52 पद रिक्त पड़े हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा की स्थिति कैसी है।
विज्ञापन

पांच साल पहले सरकार ने प्रत्येक विकासखंड में दो विद्यालय, अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय बनाए और उनमें सीबीएसई पैटर्न में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने की बात कही थी लेकिन शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के अभाव में बच्चे कैसे पढ़ें, यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानाचार्य विहीन इंटर कॉलेज

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट, दशाईथल, बनकोट, कोठरा, चौरपाल, पव्वाधार, सिनलेख, दुबौला, डंड़े, तामानौली, चिटगल, डोबालखेत, झलतोला, गांधीनगर, सेराघाट, गणाई गंगोली, चहज, भूलीगांव, पिलखी, खैरोली, भिनगड़ी, खिरमांडे, टिमटा, नायल, जीजीआईसी गंगोलीहाट और जीजीआईसी गणाई गंगोली।



कोट

प्रधानाचार्य और शिक्षकों की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं। अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में नौ साल से कॉमर्स का टीचर नहीं है। शिक्षकों की मांग के लिए अभिभावकों के साथ आंदोलन किया जाएगा। - जगदीश सिंह बोरा, पूर्व अध्यक्ष, पीटीए

इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नहीं हैंं और न ही पर्याप्त शिक्षक। किताबें भी समय पर नहीं पहुंचतीं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। - प्यारे लाल साह, अभिभावक




शासन स्तर से प्रधानाचार्य के पद भरे जाने हैं। गेस्ट टीचर की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को शिक्षक दिए जाएंगे। - हरक राम कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed