फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There are only potholes on 19 km road, danger to life and property

Pithoragarh News: 19 किमी सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, जानमाल का खतरा

Sun, 02 Jun 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
There are only potholes on 19 km road, danger to life and property
बंगापानी (पिथौरागढ़)। जारा जिबली सड़क बदहाल है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क में बने गड्ढे को ठीक करने की मांग की है। छिपला केदार दर्शन के लिए आने वाले पर्यटक गड्ढायुक्त सड़क पर वाहन चलाने से डरते हैं।
विज्ञापन

तहसील बंगापानी के ग्राम पंचायत में 19 किमी लंबी जारा जिबली में सड़क पर कई जगहाें पर गड्ढे बने हुए हैं। इससे हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। बरसात में छात्र-छात्राएं जूते उतारकर नालियाें को पार करने के लिए मजबूर रहते हैं। प्रतिदिन वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहन रपटने और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। कई स्थान ऐसे हैं जहां पर ग्रामीणों को वाहन से उतरकर पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट ने बताया कि गांव में सड़क बने करीब चार साल का समय हुआ है। कार्य निर्माण के दौरान कई जगहों पर डामरीकरण, गड्ढे और नालियों का कार्य को पूर्ण नहीं किया गया। ग्रामीण रोजमर्रा के सामान के लिए बाजार आते-जाते रहते हैं। ऐसे में वाहन में बैठकर जाना ग्रामीणाें के लिए खतरा बना है। ग्राम प्रधान का कहना है कि शासन-प्रशासन को बार-बार अवगत करने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदहाल पड़ा है जारा जिबली मोटर मार्ग। संवाद
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed