फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The woman died from lack of timely treatment

समय पर इलाज न मिलने से महिला ने दम तोड़ा

Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The woman died from lack of timely treatment
महिला ने दम तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

यहां से 50 किमी दूर स्थित बिल्जू गांव की गंभीर रूप से बीमार महिला ने छह दिन हेलीकॉप्टर के इंतजार करने के बाद बृहस्पतिवार को आखिरकार दम तोड़ दिया। महिला को बृहस्पतिवार सुबह गांव के लोग डोली में बैठाकर पैदल मुनस्यारी अस्पताल ला रहे थे।

विज्ञापन


मल्ला जोहार विकास समिति ने 5 अगस्त को तहसील प्रशासन को सूचना दी थी कि बिल्जू गांव में पदम राम की पत्नी कमला देवी (60) गंभीर रूप से बीमार है। उसे ले जाने के लिए तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने इस संबंध में शासन से हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया था, लेकिन दुर्भाग्य से तब मौसम खराब ही रहा और हेलीकॉप्टर बिल्जू गांव नहीं जा पाया। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि बीमार महिला को लाने के लिए उन्होंने दुम्मर गांव से 8 लड़के बोगड्यार तक भेजे थे, जबकि बोगड्यार तक महिला को बिल्जू गांव के लोग लेकर आए थे। बिल्जू से करीब 25 किलोमीटर दूर बोगड्यार पहुंचने से पहले ही कमला देवी ने डोली में ही दम तोड़ दिया। प्रधान का कहना है कि यदि 6 अगस्त को भी हेलीकॉप्टर आ जाता तो महिला को समय पर इलाज मिल जाता। बता दें कि बिल्जू माइग्रेशन गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गांव में इस सीजन में दुम्मर गांव के लोग प्रवास करते हैं। मल्ला जोहार विकास समिति के अमर राम ने कहा कि सीमांत के लोगों की दुर्दशा का कभी अंत नहीं होने वाला। पूर्व प्रमुख कुंदन टोलिया ने कहा कि प्रशासन ने हेलीकॉप्टर नहीं भेज पाने की जानकारी समय पर देनी चाहिए थी, ताकि गांव के लोग महिला को जल्दी अस्पताल लाने की व्यवस्था करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed