{"_id":"6ac926cd1f1716b530040a40","slug":"fire-safety-system-tested-in-purnagiri-area-before-navratri-fair-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145402-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नवरात्र मेले से पहले पूर्णागिरि क्षेत्र में अग्निसुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नवरात्र मेले से पहले पूर्णागिरि क्षेत्र में अग्निसुरक्षा व्यवस्था परखी
Fri, 09 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। आगामी नवरात्र मेले को देखते हुए फायर स्टेशन की टीम ने मां पूर्णागिरि क्षेत्र में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान होटल, होमस्टे, धर्मशालाओं और रेस्टोरेंट में अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई।
लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ ने बताया कि टीम ने शुक्रवार को मां पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र, धर्मशाला, ठूलीगाड़ और बूम क्षेत्र में स्थित होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति और कार्यशीलता की जांच की गई। इसके अलावा संस्थान संचालकों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।