फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The transformer give new answers to five hours

नया ट्रांसफार्मर पांच घंटे में दे गया जवाब

Thu, 12 Feb 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Feb 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की ओर से नगर में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर मात्र पांच घंटे में जवाब दे गया। नगर की बिजली सप्लाई बुधवार की रात से भंग है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पिथौरागढ़ से फिर नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। उसके बाद ही बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन

नगर में लगा एक ट्रांसफार्मर नौ फरवरी को फुंक गया था। 11 फरवरी की शाम को विभाग ने उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया तो वह भी बुधवार की रात में फुंक गया है। बार बार ट्रांसफार्मर फुंकने को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। बिजली सप्लाई भंग होने से कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। आज यहां फोटो स्टेट, फोटोग्राफी, साइबर कैफे की दुकानों में कोई काम नहीं हुआ। उपखंड अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, उसके आने के बाद ही कल तक सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार आ रही समस्या का विभाग को कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पाया है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली की सप्लाई को सामान्य नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता को भी पत्र दे दिया गया है। कहा है कि यहां के लिए नया ट्रांसफार्मर भेजने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच लिया जाए। ताकि दुबारा ऐसी नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed