एसएसबी की टीम पहुंची चल और गोठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने सीमांत के चल और गोठी गांव के प्राइमरी स्कूल में छात्रों को ड्रेस बांटी। सिविक एक्शन प्लान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के सेनानायक राजेश ठाकुर ने ड्रेस का वितरण करते हुए कहा कि एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ साथ लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती है। सीमांत के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने, उनके साथ सीधा संवाद कायम करने से कई बार अच्छी सूचनाएं मिल जाती हैं। सेनानायक ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए हमेशा प्रयास किया जाएगा। एसएसबी ने इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। प्राथमिक पाठशाला गोठी में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोठी ने एसएसबी के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर वाहिनी के सहायक सेनानी जय सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य सहित अभिभावक मौजूद थे। सामग्री मिलने से छात्र बेहद खुश नजर आए।