{"_id":"574f15844f1c1b156c108cfa","slug":"the-storm-damaged-power-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ से विद्युत लाइन में पेड़ गिरने पर लाइन के साथ ही एक पोल भी टूट चुका है, साथ ही ट्रांसफार्मर गिरने के कगार पर पहुंचा है। इस कारण कौली क्षेत्र के लोग पांच दिन से बिना बिजली के दिन गुजार रहे हैं। उपभोक्ताओं ने जल्द विद्युत लाइन में सुधार कर बिजली बहाल न होने पर बिल का भुगतान नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कौली के पास 28 मई को बारिश के बीच चली हवा से दो स्थानों पर बड़े पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गए, जिससे लाइन में बिछाए गए विद्युत तार खेतों में बिखरे हैं। इसी बीच एक विद्युत पोल भी टूट गया। कौली में लगा ट्रांसफार्मर भी खतरे में है। जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, उसका एक पोल गिरने की कगार पर है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद पुनेठा ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को तत्काल पोल टूटने और बिजली सप्लाई ठप होने की सूचना दे दी थी, लेकिन पांच दिन बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव नहीं पहुंचे हैं। लाइन ध्वस्त होने से कौली के साथ ही चामी, भनारकोट, अस्याली, घटीगाड़ क्षेत्र की बिजली गुल है।
विज्ञापन