फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The skeleton was found in the rubble of a house in Bstdi youth

बस्तड़ी में मकान के मलबे में मिला युवक का कंकाल

Thu, 16 Feb 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 16 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
The skeleton was found in the rubble of a house in Bstdi youth
बस्तड़ी - फोटो : अमर उजाला

30 जून 2016 की आपदा से तबाह हुए बस्तड़ी गांव में एक मकान के मलबे से युवक का कंकाल मिला है। बता दें कि आपदा से बस्तड़ी निवासी मोहन चंद्र भट्ट का मकान मलबे की चपेट में आकर टूट गया था। परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से मोहन चंद्र भट्ट, उनकी पत्नी मंजू भट्ट, बेटी सुनीता और बेटे विनोद को तो रेस्क्यू टीम ने घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाल लिया था, लेकिन 18 वर्षीय गौरव भट्ट की लाश काफी खोजबीन के बाद नहीं मिल पाई थी। प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के बाद तब गौरव को भी मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


मोहन चंद्र भट्ट को शासन से नया मकान बनाने के लिए धनराशि मिली है। वह सिंगाली में नया मकान बना रहे हैं। मकान के लिए पत्थरों को वह बस्तड़ी स्थित पुराने टूटे मकान से मजदूर लगाकर निकलवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब मजदूरों ने पत्थरों के लिए मोहन चंद्र भट्ट के पुराने मकान में खुदाई शुरू की तो अंदर के कमरे से एक कंकाल मिला। उससे शरीर पर कपड़े, चप्पल और पास ही पड़े मोबाइल फोन से उसकी पहचान गौरव के रूप में हुई। गांव के लोगों ने मकान के मलबे से युवक का कंकाल मिलने की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


बस्तड़ी की आपदा में 21 लोगों की मौत हुई थी। रेस्क्यू के बाद 12 शव बरामद हुए थे। नौ लोगों के शव न मिलने के कारण प्रशासन ने उनको मृत घोषित कर दिया था और हर सदस्य का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर मुआवजा दे दिया था। गांव के लोगों को आशंका है कि कुछ शव इन टूटे मकानों में ही दबे रह गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed