फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The signal tower Majirkanda in Nepal

माजिरकांडा टावर के सिग्नल मिल रहे नेपाल में

Thu, 07 Jan 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 07 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर माजिरकांडा में लगाए गए बीएसएनएल के मोबाइल टावर का आसपास के लोगों को लाभ न मिल रहा है। इस टावर के सिग्नल नेपाल के गांवों में आ रहे हैं।

विज्ञापन


नेपाल सीमा पर सुरक्षा कारणों से अधिक क्षमता के टावर लगाने की अनुमति नहीं है। धारचूला में भी इसी कारण कम क्षमता का मोबाइल टावर लगाया गया है, लेकिन झूलाघाट के पास माजिरकांडा के टावर के सिग्नल नेपाल के गांवों तक पहुंच रहे हैं, जो सुरक्षा कारणों से खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्ला स्वराड़ क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क इतना क्लीयर है कि कई लोग बीएसएनएल का ही सिम प्रयोग करते हैं। इस इलाके में किसी नेपाली संचार कंपनी का टावर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के बैतड़ी निवासी जगदीश पंत, बलदेव भट्ट ने बताया कि पहले इस इलाके में नेपाल टेलीकाम कंपनी के सिम काम करते थे, लेकिन जब यह नेटवर्क नहीं मिला तो लोगों ने बीएसएनएल के सिम प्रयोग में लाने शुरू कर दिए हैं।


बैतड़ी के आमचौरा, कुलाऊ, शिवनाथ, रोडिंगथल, महारुद्र, पंचेश्वर, पुरचुड़ी में कई लोगों के पास बीएसएनएल के सिम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यह कभी खतरनाक साबित हो सकता है।

नेपाल सीमा पर जितने भी टावर लगे हैं वह कम क्षमता के हैं। यह टावर सीमा से 500 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया है। हर टावर में सिग्नल कंट्रोल करने वाला उपकरण लगाया गया है ताकि वह ज्यादा रेंज तक न जाएं। वह कहते हैं कि माजिरकांडा टावर के सिग्नल नेपाल में पकड़ें ऐसा नहीं हो सकता।
वीके यादव, अवर दूरसंचार अभियंता, बीएसएनएल, अल्मोड़ा परिमंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed