फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The roof of the house fell, family members escaped and saved their lives

जमतड़ी गांव में बारिश से मकान की छत गिरी ,परिवार ने भागकर बचाई जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house fell, family members escaped and saved their lives
मूनाकोट ब्लाक के जमतड़ी में गिरी मकान की छत। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/झूलाघाट। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। भारी बारिश से जमतड़ी गांव में एक मकान की छत गिर गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। दिंगास गांव में बिजली का पोल और पेड़ निर्माणाधीन गोशाला में गिर गए। काम में लगे मजदूरों की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के जमतड़ी गांव में तेज बारिश से चंचल राम के घर की छत गिर गई। छत की कुछ स्लेट गिरने से सभी लोगों की नींद खुल गई। पत्नी, बेटे, बहू और पोते ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे ही सभी लोग बाहर निकले घर की आधी छत गिर गई। समय रहते बाहर आने से परिवार के सदस्यों की जान बच गई। छत गिरने की सूचना प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन ने पटवारी को दे दी है। परिवार ने अपने बड़े भाई के घर में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के दिगांस गांव बिजली का खंबा और पेड़ हरुली देवी के निर्माणाधीन गोशाला में गिर गया। यहां काम कर रहे मजदूर महेश और ललित कुमार ने भागकर जान बचाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश राम ने बताया गांव में लगे कई पोल सड़ चुके हैं। उन्होंने बदहाल पोलों को बदलने की मांग की है।

धारचूला के नौ गांव तोक में खतरे की जद में आए मकान।

धारचूला के नौ गांव तोक में खतरे की जद में आए मकान।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed