फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road going to the hospital is in bad condition, 108 is not able to go

Pithoragarh News: अस्पताल जाने वाली सड़क बदहाल, नहीं जा पा रही 108

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The road going to the hospital is in bad condition, 108 is not able to go
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। इस कारण 108 आपातकालीन वाहन भी अस्पताल तक नहीं जा पा रहा है। दूरस्थ क्षेत्र से आए रोगियों को मुख्य सड़क में उतारने के बाद उन्हें 200 मीटर स्ट्रेचर या डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क का निर्माण वर्ष 2008 में विधायक जोगा राम टम्टा ने विधायक निधि से कराया था जिसके बनने से रोगियों और तीमारदारों को काफी राहत मिली। सड़क बने 15 वर्ष हो चुके हैं। देखरेख के अभाव में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं जिससे गाड़ियां अस्पताल तक नहीं जा पाती हैं। 108 एंबुलेंस भी अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रही है। लोगों ने सड़क को जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाईगंगोली जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे वाहन स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाना मुश्किल हो गया है। -संजय डसीला, सामाजिक कार्यकर्ता रामपुर सेराघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क सुधारने के लिए ब्लॉक प्रमुख और विधायक को पत्र भेजा है। जल्दी सड़क सुधरने की उम्मीद है। -राजेंद्र उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई गंगोली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क खराब होने से 108 सेवा भी नहीं जा पा रही है जिससे बीमार बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बहुत दिक्कत हो रही है। सरकार को अस्पताल तक सड़क ठीक करनी चाहिए। -हरीश मेहता, सिमाली गणाई गंगोली।

अस्पताल तक सड़क को एक हफ्ते के अंदर अपने संसाधनों से ठीक करा दूंगा। मुख्य सड़क से अस्पताल तक पार्किंग टाइल लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही सड़क पर इंटरलाकिंग टाइल बिछाई जाएगी। -जितेंद्र प्रसाद (जेपी), विधायक प्रतिनिधि गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed