फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The rain came in the middle of the public court Kirmmande

बारिश के बीच खिरमांडे में लगा जनता दरबार

Thu, 22 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 22 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The rain came in the middle of the public court Kirmmande

उपजिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने भारी बारिश के बीच खिरमांडे में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। जनता दरबार में विभिन्न प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए गए। सरकारी महकमों ने विकास योजनाओं की जानकारी दी। 8 गरीब लोगों को कंबल बांटे गए।  खिरमांडे के रामलीला मैदान में लगे जनता दरबार में खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र फुलार ने इंदिरा, दीनदयाल आवास, गोबर गैस, किसान पेंशन वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


एडीओ समाज कल्याण वंशीधर पंत ने समाज कल्याण ने गौरा देवी कन्याधन योजना की जानकारी दी। बताया कि अब 5 वर्ष से 60 वर्ष के विकलांगों को पेंशन मिलेगी। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर हेमलता जंग ने बताया कि जिन परिवारों की मासिक आय तीन हजार रुपए से कम है, उन परिवारों की वृद्धाओं को दोपहर का भोजन दिया जाएगा। ग्राम प्रधान सुन्यूड़ा आनंद प्रसाद ने जंगली जानवरों के आतंक और जूनियर हाईस्कूल सुन्यूंणा का भवन क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान सर्वजीत राम ने सरयू से खिरमांडे के लिए पेयजल योजना बनाने की मांग उठाई। सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह ने खिरमांडे में एसबीआई की शाखा खोलने और नैनी-सेराघाट सड़क को पूरा करने की मांग उठाई। कुंदन सिंह ने खिरमांडे में ट्रांसफार्मरों को ठीक करने की मांग उठाई। बेड़ीनाग गैस एजेंसी के कर्मियों ने 150 लोगों के डीबीटीएल फार्म भरवाए। जनता दरबार में 40 शिकायतें आईं। 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुंदन कुमार के नेतृत्व में 27 मरीजों का उपचार किया गया। एसडीएम ने जीआईसी खिरमांडे, प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त है। एसडीएम ने कहा शिक्षा विभाग को भवन बनाने को कहा जाएगा। नायब तहसीलदार डीएस महरा, जीआईसी के प्रधानाचार्य सुलोचन कुमार, लोनिवि के एई डीसी पांडे समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed