फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The radio station started broadcasting

आकाशवाणी केंद्र से शुरू हो प्रसारण

Wed, 10 Jun 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
The radio station started broadcasting

पिथौरागढ़ के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ ही सांसद अजय टम्टा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता भुवन पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र कार्यकर्ताओं ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सांसद अजय टम्टा के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पांडे ने कहा कि लोकसभा का चुनाव लड़ते समय सांसद अजय टम्टा ने आकाशवाणी केंद्र को अपग्रेट करने के साथ ही केंद्र से प्रसारण शुरू कराने का वायदा किया था लेकिन एक साल बीतने के बाद भी सांसद ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन


सीमांत जिले के चीन और नेपाल से जुड़े इलाके बिजली, संचार सुविधा से विहीन हैं, ऐसे में रेडियो ही देश, दुनिया की खबर रखने का साधन है। आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण शुरू न होने से स्थानीय लोक कलाकारों, साहित्यकारों और कवियों को भी लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। प्रसारण शुरू होता तो इन लोगों को भी लाभ मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, सभासद गिरीश भट्ट, दीपक तिवारी, ग्राम प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन, कैलाश नाथ, निर्माण समिति के उपाध्यक्ष कुंवर सिंह बोहरा, पंकज बिष्ट, महिमन भट्ट, गणेश गिरी, दीपक भट्ट, प्रकाश भट्ट, मनीष कसनियाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed