फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The project will benefit both countries: Ranjit

परियोजना से दोनों देशों को मिलेगा फायदा : रंजीत

Sat, 18 Apr 2015 06:04 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Apr 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
The project will benefit both countries: Ranjit
नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे ने कहा है कि महाकाली में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने लगी है। 6480 मेगावाट की इस परियोजना से दोनों देशों को लाभ मिलेगा। सीमांत क्षेत्र में विकास के नए आयाम जोड़ने में यह बांध परियोजना कारगर साबित होगी। शनिवार को दोपहर यहां पहुंचे राजदूत सबसे पहले जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल गए। वहां पर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे मैत्री संबंध रहे हैं। अब दोनों देश सड़क और संचार की सुविधा बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं।  महाकाली में मोटर पुलों और झूलापुलों का निर्माण किया जाना है। झूलाघाट और धारचूला में मोटर पुल बनेंगे। साथ ही लाली और जौलजीबी में झूलापुलों का निर्माण होगा। इस दौरे का मुख्य मकसद सीमांत के लोगों की परेशानी को देखना और उनके समाधान की पहल करना है। दोनों देश इस दिशा में प्रयास करेंगे। राजदूत रंजीत रे ने इससे पहले पंचेश्वर का दौरा किया और दोपहर बाद वह लाली में प्रस्तावित झूलापुल की साइट को देखने निकल गए। दोपहर भोजन उन्होंने एसएसबी 55वीं वाहिनी मुख्यालय में प्राप्त किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य भी थे। पंचेश्वर दौरो में उनके साथ  नेपाल के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएस गोधरा, दूतावास में आर्थिक सलाहकार मदन भंडारी, एसडीएम परितोष वर्मा, एसएसबी के कमांडेंट राजीव भट्ट, अमिताभ मीना, एई स्वतंत्र कुमार, एसडी जोशी, विजय पंत, सीओ पीएस पांगती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed