फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The project will be ready in March Suringgadh

मार्च में तैयार हो जाएगी सुरिंगगाड़ परियोजना

Sat, 20 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
The project will be ready in March Suringgadh
सुरिंगगाड़ परियोजना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड लघु जल विद्युत निगम मार्च-2017 तक पांच मेगावाट क्षमता वाली सुरिंगगाड़ (द्वितीय) लघु विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य पूरा कर देगा। परियोजना की बिजली मुनस्यारी नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों को दी जाएगी। इस समय मुनस्यारी के लोगों को बिजली के लिए ग्रिड पर निर्भर रहना पड़ता है। सुरिंगगाड़ में उत्पादित बिजली को दरांती में बनाए गए यूपीसीएल के सब स्टेशन तक लाया जाएगा।

विज्ञापन


लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने बताया कि सुरिंगगाड़ में बिजली उत्पादन के लिए 2.5 मेगावाट के दो टरबाइन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरिंगगाड़ में पहले बनी परियोजना 2013 में आपदा की भेंट चढ़ गई थी। तब परियोजना स्थल से दरांती सब स्टेशन तक बिजली पहुंचाने के लिए 11 केवी की लाइन बिछाई गई थी लेकिन इस बार लाइन की क्षमता को बढ़ाकर 33 केवी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरिंगगाड़ से पैदा होने वाली बिजली पूरे मुनस्यारी तहसील को वितरित करने के बाद भी बच जाएगी, उसे ग्रिड को दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मुनस्यारी के लोगों को जून 2013 से ग्रिड की लाइन से बिजली दी जा रही है। पिथौरागढ़ से डीडीहाट, थल होते हुए जाने वाली इस लाइन की लंबाई बहुत ज्यादा है। इस कारण इसमें अक्सर खराबी आती रहती है और मुनस्यारी में बिजली का संकट बना रहता है। श्री बुदियाल का कहना है कि सुरिंगगाड़ परियोजना से उत्पादन शुरू होने के बाद बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed