फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The price of chili has gone up to Rs 200 a kg.

मिर्च के ‘भाव’ बढ़े, नींबू ने दांत खट्टे किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The price of chili has gone up to Rs 200 a kg.
The price of chili has gone up to Rs 200 a kg.
पिथौरागढ़। इन दिनों मिर्च के भाव बढ़ गए हैं। पहले जहां सब्जी के साथ सब्जी विक्रेता लोगों को थोड़ी से मिर्च देते थे, वो अब देना बंद कर दिया है। वहीं नींबू की कीमतों ने भी आम आदमी के दांत खट्टे कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मिर्च अब 200 रुपये किलो मिल रही है। इसकी कीमतें लोगों के आंखों से आंसू निकाल रही हैं। नींबू के बढ़ते दाम भी लोगों के गर्मी में पसीना निकाल रहे है। बाजार में नींबू का एक दाना 15 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक किलो नींबू की कीमत 280 रुपये है। पहले से महंगाई के चलते महिलाएं अपने रसोई के बजट में कटौती करती आ रही हैं। अब नींबू और मिर्च उन्हें परेशान कर रहा है। हालांकि सब्जियों के दामों में कमी आने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिर्च तो पिछले खाना ही कम कर दिया है। जब से मिर्च के दाम 200 रुपये पहुंचे तो मिर्च से पूरी तरह दूरी बना ली है। बढ़ती महंगाई लगातार परेशान कर रही है। - कमला, गहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार महंगाई पर नियंत्रण रखने में नाकाम रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो आम आदमी की थाली से खाने की चीजें कम हो जाएंगी। - निर्मला खर्कवाल, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed