{"_id":"5841a8e74f1c1b0e1ede84ad","slug":"the-place-was-a-garbage-dump-now-filled-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने वाली जगह अब भरी जाने लगी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंकने वाली जगह अब भरी जाने लगी मिट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
नैनीपातल में कूड़े के ऊपर फेंकी जा रही मिट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा के सख्त रवैये के बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने नैनीपातल के पास कूड़ा फेंकने वाली जगह को मिट्टी से पाटना शुरू कर दिया। इस कूड़े में पूरे एक हफ्ते लगी आग के बाद लोगों ने आंदोलन की धमकी दी थी। डीएम ने पालिका को आदेश दिए थे कि कूड़ा निस्तारण वाली जगह पर घेराबंदी की जाए और कूड़ा इस तरह डाला जाए कि रोड से चलने वालों को नजर न आए। पालिका ने इस आदेश के बाद कूड़े में लगी आग को बुझाने के लिए मिट्टी से पाटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी मनोज भट्ट ने कहा कि मिट्टी डालने से और बड़ा खतरा हो जाएगा। क्योंकि यह मिट्टी बारिश के समय बहने लगेगी और निचले इलाकों पर आबादी के लिए खतरे का कारण बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका ने अब तक कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
यदि इस तरह मामले में लीपापोती की कोशिश की गई तो लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने फिर से इस मामले को डीएम के सामने उठाने का फैसला लिया है। इधर, मिट्टी डालने से कूड़े में लगी आग तो बुझ गई है, लेकिन पालिका के इस कदम से लोग नाराज हैं।
विज्ञापन