{"_id":"657a46997664e456823ca1997942cfe6","slug":"the-performance-on-road-repair-chandrabhaga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रभागा सड़क की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रभागा सड़क की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी चंद्रभागा-रोडवेज वर्कशाप सड़क की दशा
विज्ञापन
में कोई सुधार न होने पर लोगाें ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि 2014 से चंद्रभागा से रोडवेज वर्कशाप के लिए जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। 2015 में लोनिवि ने सड़क में डामरीकरण करने का आश्वासन भी दिया लेकिन डामरीकरण के नाम पर सड़क में पत्थर बिछाकर इतिश्री कर ली गई। इस काम में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क में डामरीकरण न होने से वाहन संचालन के साथ ही लोगों को भी दिक्कतें हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क का निरीक्षण करने की मांग की है। इन लोगों ने 15 दिन के भीतर सड़क मरम्मत का काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी हेम पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, राजेश शर्मा, राम सिंह बिष्ट, सदानंद जोशी, गोपाल चंद, भगवान सिंह धौनी आदि शामिल थे।