{"_id":"5bf1a3aabdec2269af64a0e0","slug":"the-percentage-of-voting-increased-after-10-o-clock-in-five-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों निकायों में सुबह 10 बजे बाद बढ़ा मतदान का प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों निकायों में सुबह 10 बजे बाद बढ़ा मतदान का प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के लिंठूयूड़ा मतदान केंद्र में कतार में खड़ी महिला मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जनपद की पांचों निकायों में सुबह 10 बजे मतदान का प्रतिशत 11.26 रहा। दिन में 12 बजे यह प्रतिशत बढ़कर 28.59, दिन में 2 बजे 40.37 प्रतिशत जबकि अपराह्न चार बजे 53.99 प्रतिशत रहा। मतदान संपन्न होने के बाद पिथौरागढ़ में 61.68 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे नगर पालिका पिथौरागढ़ में 9.48 प्रतिशत, नगर पालिका डीडीहाट में 16.35 प्रतिशत, धारचूला में 12.43 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 9.65 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 8.40 प्रतिशत रहा। पांचों निकायों का कुल प्रतिशत सुबह 10 बजे तक 11.26 रहा। 10 बजे बाद मतदान में कुछ तेजी आई। 12 बजे पिथौरागढ़ में 23.67 प्रतिशत, डीडीहाट में 39.08 प्रतिशत, धारचूला में 28.55 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 28.61 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 23.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शुरू होने के चार घंटे में मतदान प्रतिशत 28.59 रहा।
विज्ञापन
अपराह्न दो बजे तक नगर पालिका पिथौरागढ़ में 38.16 प्रतिशत, नगर पालिका डीडीहाट में 58.75 प्रतिशत, नगर पालिका धारचूला में 41.64 प्रतिशत, नगर पंचायत बेड़ीनाग में 45.15 प्रतिशत, नगर पंचायत गंगोलीहाट में 38 प्रतिशत रहा। पांचों निकायों में मतदान का प्रतिशत 40.37 रहा। अपराह्न 4 बजे तक पिथौरागढ़ में 51.66 प्रतिशत, डीडीहाट में 71.63 प्रतिशत, धारचूला में 51.15 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 61.66 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ। चार बजे तक मतदान का प्रशित 53.99 था।
विज्ञापन
शाम चार बजे बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। पांच बजे बाद भी मतदाता कतार में लगे रहे। मतदान संपन्न होने के बाद पिथौरागढ़ में 61.68 प्रतिशत, डीडीहाट में 75.26 प्रतिशत, धारचूला में 56.19 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 72.73 प्रतिशत, गंगोलीहाट में 70.57 प्रतिशत मतदान हुआ।