फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The people of Kumaon are uniting to get justice for Pithoragarh's beloved daughter.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की लाडली को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो रही कुमाऊं की जनता

Sat, 20 Sep 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The people of Kumaon are uniting to get justice for Pithoragarh's beloved daughter.
 डीडीहाट में प्रदर्शन करते व्यापारी व अन्य लोग। संवाद
पिथौरागढ़/डीडीहाट/कनालीछीना। लाडली को न्याय दिलाने के लिए पिथौरागढ़ के टैक्सी संचालकों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग शनिवार को सड़कों पर उतरे। डीडीहाट और कनालीछीना में भी व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं ने प्रदर्शन कर सरकार से लाडली को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लाडली को न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में छह साल की लाडली के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी के पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से बरी होने की जानकारी मिलने के बाद पिथौरागढ़ सहित राज्यभर में लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

तब से आए दिन जुलूस प्रदर्शनों के जरिये लोग लाडली और उसके परिवार के साथ न्याय करने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर नेतृत्व में वाहन स्वामियों और चालकों ने टैक्सी स्टैंड से नगर के विभिन्न हिस्सों में रैली निकाली। इस दौरान मासूम लाडली को न्याय दो और दोषी को फांसी दो के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीडीहाट में भी लाडली को न्याय दिलाने और दोषी को फांसी की सजा की मांग करते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही के नेतृत्व में नगर में प्रदर्शन किया गया। इसमें व्यापारी, महिलाएं और युवा काफी संख्या में उपस्थित रहे।

कनालीछीना में भी व्यापारियों, महिलाओं व विभिन्न संगठनों से जुड़े युवा लोगों ने बाजार में रैली निकाली। इस दौरान सभी से लाडली को न्याय दिलाने के इस संघर्ष साथ आने की अपील की गई। रैली हरीश कोहली, प्रदीप कुमार, सपना कापड़ी, बॉब कन्याल, संजय सिंह समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed