फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The path of rocks stopped Milam

चट्टानों ने रोकी मिलम की राह

Thu, 31 Dec 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Thu, 31 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिलम तक 57 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की अभी कोई उम्मीद नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों का कहना है कि सड़क को पूरा होने में अभी चार साल का समय और लग सकता है। सड़क वर्ष 2020 में ही पूरी हो पाएगी।

विज्ञापन

प्रसिद्ध मिलम ग्लेशियर तक सड़क निर्माण का काम चार साल से चल रहा है। अब तक मुनस्यारी के पास धापा से मिलम की ओर 14 किलोमीटर सड़क बन चुकी है। यह काम बीआरओ ने एबीसीआई कंपनी को सौंप रखा है। धापा से आगे आठ किलोमीटर तक वाहनों का संचालन भी होने लगा है। मिलम से मुनस्यारी की तरफ सड़क निर्माण का काम बीआरओ खुद कर रही है। वहां से 19 किलोमीटर सड़क बन चुकी है।
विज्ञापन

बीआरओ के आफीसर कमांडिंग डीएस राव ने बताया कि धापा से आगे कठोर चट्टान बाधा बन रही है। इसके अलावा अक्सर खराब मौसम के कारण भी निर्माण में बाधा पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि पहले सड़क को वर्ष 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस अवधि में सड़क का काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। सड़क निर्माण का काम पूरा करने के लिए वर्ष 2020 तक का लक्ष्य तय किया गया है। यह सड़क मिलम जाने वाले पैदल रास्ते पर ही बन रही है। सड़क बनने पर पर्यटक और ट्रैकर वाहनों से मिलम ग्लेशियर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed