फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The message of environmental conservation was conveyed through tree plantation on the occasion of the Harela festival

Pithoragarh News: हरेला पर्व पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 16 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The message of environmental conservation was conveyed through tree plantation on the occasion of the Harela festival
पिथौरागढ़ । सीमांत जिले में हरेला पर्व पर जगह-जगह पौधरोपण कर धरा का हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊं ने चंडाक रोड पर वरदानी मंदिर के पास स्थित इको पार्क में वन विभाग से सहयोग से पौधरोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बटालियन के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस दानू ने बताया कि इको कुमाऊं की ओर से 10 जुलाई से आयोजित हरेला सप्ताह के तहत बुधवार तक 70 हजार पौधों का रोपण किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान बनानी, गुनसेरा, अगनिया सुवाकोट आदि जगहों पर चलाया गया। यहां आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बांज, मणिपुरी बांज, चिनार, देवदार, सुरई एवं कचनार आदि प्रजातियों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह आदि थे।
वहीं डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बुंगाछीना क्षेत्र में स्थित 130 इंफेंट्री बटालियन की मिलन कंपनी के जवानों के साथ पौधे लगाए। यहां कंपनी कमांडर मेजर जी. साजिथ, सूबेदार भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरेश चंद्र पाठक, केशव प्रसाद, प्रधान अगन्या पंकज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या हंसा धामी के नेतृत्व में छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यहां बिंदू कोहली, शहजादी गोसिया, शैली पाठक, शारदा महर, कविता खाती, गीता तिवारी, कमलेश डोबाल, काजल खान, ममता कोठारी आदि मौजूद थे।
उधर मुवानी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां थल थानाध्यक्ष गणेश चंद्र भट्ट, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।
गंगोलीहाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। मुनस्यारी में मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने आईटीबीपी जवानों के साथ डानाधार में पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। तल्ला घोरपट्टा व महाविद्यालय परिसर में भी पौधे लगाए गए।
झूलाघाट के मजिरकांडा, रज्यूड़ा, अमतड़ी और गेठीगाड़ा में एसएसबी जवानों की ओर से 450 छायादार, फलदार पौधों का रोपण किया गया। यहां प्रधान कल्पना, शिक्षक कवींद्र लाल आदि मौजूद थे।
वहीं नाचनी में वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा के नेतृत्व में इंटर कॉलेज और वन पंचायत राया में मंगू, शहतूत, बांज, आंवला, बकाइन आदि के 700 पौधों का रोपण किया गया। यहां वीट अधिकारी जसवंत सिंह देउपा, प्रधान गजेंद्र सिंह, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। डीडीहाट में हरेला पर्व पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। यहां नगरपालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल, ईओ सूरज प्रकाश, दिवाकर पांगती, कमलेश सामंत, चंचल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

सीएम ने इको बटालियन को प्रशस्ति पत्र
हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 130 इन्फैंट्री बटालियन को वनीकरण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बटालियन के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस दानू ने बताया कि यह सम्मान राज्य में पर्यावरण संरक्षण व हरित विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।


जी रहा जाग रया यो दिन मास भेंटना रया
संक्रांति पर्व पर हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में पंचधान्य से बोए गए हरेला की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आराध्य देव को अर्पित करने के बाद महिलाओं ने हरेला से बच्चों और बुजुर्गों का सिर पूजन किया। इस दौरान बच्चों को जी रया जाग रया, यो दिन मास भेंटना रया का आशीर्वाद दिया गया। घरों में मीठे पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed