फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The merchants of the district are suffering a loss of five crores every day

जिले के व्यापारियों को हर रोज हो रहा पांच करोड़ का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The merchants of the district are suffering a loss of five crores every day
पिथौरागढ़। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद जारी एसओपी के कारण सीमांत का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। व्यापारी हर रोज पांच करोड़ का नुकसान उठा रहे हैं। व्यापारी अपने नुकसान को कम करने के लिए दुकानें खुली रखने का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 20 अप्रैल को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरूरी और आवश्यकीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छोड़कर दो बजे से अन्य प्रतिष्ठानों को बंद करने के निर्णय के बाद से सीमांत के कारोबार को पांच करोड़ की चपत लग रही है। नियमों के बाद करीब 20करोड़ से अधिक का नुकसान सीमांत की अर्थव्यवस्था को हुआ है। पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, झूलाघाट, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाई गंगोली में मिष्ठान भंडार, रोस्टोरेंट, ढाबा संचालक, बेकरी, होटल कारोबारी सभी परेशान हैं। जिले में हर रोज करीब 10 करोड़ का व्यापार होता है। नियमों के बाद कारोबार पचास फीसदी नीचे गिरा है। बाजार में अधिकांश लोग 11 बजे बाद ही खरीदारी को पहुंचते हैं। इस दौरान होटल एवं रेस्टोरेंटों में भी काफी आवाजाही रहती थी। मगर अब लोग सिर्फ खरीदारी कर घरों को लौट रहे हैं। होटल और रोस्टोरेंट संचालकों ने खाने पीने की चीजों की संख्या सीमित कर दी है। उन्हें डर है कि दो बजे तक खाद्य सामग्री नहीं बिकी तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

शादी समारोह वाले घरों में नए नियमों से मुसीबतें बढ़ी
पिथौरागढ़। नये नियमों से शादी वाले घरो ंमें लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। सरकार ने शादी समारोह में बरातियों की संख्या 50 कर दी है। जो शादी के कार्ड बांट चुके हैं, उनकी मुश्किलें अधिक बढ़ गई हैं।अब किसे फोन पर बुलाएं और किसे नहीं। खाने के आर्डर भी लोगों ने कम कर दिए हैं। जहां पहले शादी वाले घरों में मिठाई के100डिब्बे ऑडर थे। नये नियमों के बाद अब 50 डिब्बे ही ऑर्डर किए जा रहे हैं। कई लोग तो पूरा ऑर्डर ही कैंसिल कर रहे हैं। प्रिंटिंग प्रेसों में छपने वाले शादी के कार्डों की संख्या 100 से 50 हो गई। बरात घरों में भी लोग मेहंदी समेत अन्य कार्यक्रम घरों में करने के लिए बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण जिले के व्यापारियों को हर रोज पांच करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शादी के सीजन में जिले का कारोबार प्रति रोज दस करोड़ से अधिक होता है। नियमों के बाद व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।कोरोना की रोकथाम भी जरूरी है। वैश्विक महामारी के इस दौर में लोगों कोरोना गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।
पवन जोशी,अध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed