फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The meeting place of Kali and Gori began to be decorated for the Jauljibi fair.

जौलजीबी मेले के लिए सजने लगा काली-गोरी का संगमस्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The meeting place of Kali and Gori began to be decorated for the Jauljibi fair.
शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के लिए देवसिंह मैदान में तैयार स्टेज। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। काली और गोरी नदी के संगम स्थल पर दुकानों के लिए जगह आवंटित कर दी है। मेला स्थल सजने लगा है। ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के इस मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 नवंबर को करेंगे।
विज्ञापन

पिछले 150 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे सीमांत जिले के सबसे बड़े जौलजीबी मेले का आयोजन पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो सका था। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखते हुए प्रशासन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दुकानें लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने स्थान आवंटित कर दिए हैं। मेला 14 नवंबर से 24 नवंबर तक होगा। मेले का उद्घाटन 14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, सांसद अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल ने बताया कि जौलजीबी मेले के भव्य आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासी काफी उत्साहित हैं। जौलजीबी मेले में गर्म ऊनी कपड़े, चुटका, दन, कालीन, थुलमा, मफलर सहित लकड़ी के बर्तन, घी, शहद के अलावा नेपाल के हुमला जुमला के घोड़े भी बिक्री के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सीएम करेंगे शरदोत्सव का शुभारंभ
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वे शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे देव सिंह मैदान में शरदोत्सव और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 3:40 बजे विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम में वरदानी मंदिर बजेटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 119 ब्रिग्रेड के कार्यालय भड़कटिया में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 13 नवंबर की सुबह पैतृक गांव हड़खोला में पारिवारिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर बाद डीडीहाट महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव में करेंगे। 14 नवंबर को जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर सितारगंज रवाना होंगे।

शरदोत्सव के लिए सजा मेला स्थल
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के लिए सज गया है। मेले में मनोरंजन के लिए चरखी, नाव, झूले सहित अन्य उपकरण लगे है। पांच दिवसीय महोत्सव में सुबह नौ बजे से गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे। 5100 लोग शंखनाद करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने लोगों से शरदोत्सव में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed