फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The matter of the poor condition of GIC-Sukauli road was placed before the DM

Pithoragarh News: डीएम के समक्ष रखा जीआईसी-सुकौली सड़क की बदहाली का मामला

Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The matter of the poor condition of GIC-Sukauli road was placed before the DM
समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे युवा। संवाद
पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जीआईसी-सुकौली सड़क की बदहाली से अवगत कराया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जीआईसी-सुकौली सड़क पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त दीवार जान माल के लिए खतरा बनी हुई है। दीवार का सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने पौण-पपदेव को जाने वाली सड़क पर मलबा और गंदगी की समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा है कि गंदगी के कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को इस मामले में कार्रवाई कर संबंधित विभागों को निर्देश देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed