{"_id":"5af1d71b4f1c1b54098b8c4a","slug":"the-impact-of-oil-in-the-perennial-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क के जाम से तेल की आवक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क के जाम से तेल की आवक प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी गाड़ियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान लग रहे जाम से पेट्रोल-डीजल की आवक प्रभावित हो रही है। जिले में तेल के टैंकर देरी से पहुंच रहे हैं। इससे पेट्रोल पंपों के टैंक ड्राई होने की नौबत आ रही है। नतीजतन उपभोक्ताओं को पंपों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में आईओसी, एचपी, बीपी के 15 पेट्रोल पंप हैं। आईओसी के लालकुआं डिपो, जबकि बीपी आंवला और एचपी मेरठ डिपो से यहां तेल की आपूर्ति होती है। तेल टैंकर वाया टनकपुर होते हुए पिथौरागढ़ आते हैं। इन दिनों टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक बारहमासी सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस दौरान टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी लंबी सड़क पर जगह-जगह जाम लग रहा है। इस जाम में अन्य वाहनों के साथ ही तेल के टैंकर भी फंस रहे हैं। इसके चलते मुख्यालय के पांच पेट्रोल पंपों के साथ ही जिले के अन्य पंपों में टैंकर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को काफी इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल मिल पा रहा है। सोमवार को जिले के सबसे ज्यादा खपत वाला शाह पेट्रोल पंप का टैंक ड्राई होने की कगार पर आ गया था। मुख्यालय के साथ ही जाजरदेवल, धारचूला, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, जौलजीबी आदि पंपों में भी यह समस्या सामने आई। पेट्रोल पंप के मालिक वीरेंद्र शाह का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने के बाद अक्सर यह समस्या सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन निस्तारण की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के जाम में फंसने से टैंकर देरी से पहुंच रहे हैं। इससे समयबद्ध आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रशासन, तेल कंपनी और सड़क की कार्यदायी संस्था से बात कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। -मनोज बर्मन, जिला आपूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़