फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The health department's system will make the mentally ill even more sick

Pithoragarh News: मानसिक रोगी को और बीमार कर देगा स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम

Tue, 04 Nov 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The health department's system will make the mentally ill even more sick
पिथौरागढ़। जिले के मानसिक रोगी व्यवस्थाओं की मार सह रहे हैं। मानसिक रोगियों को जिला अस्पताल में पर्ची कटवानी पड़ रही है और इलाज के लिए उन्हें आधा किलोमीटर दूर टीबी अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में तैनात एकमात्र मानसिक रोग चिकित्सक को टीबी अस्पताल का प्रभार दिया गया है। यह जिला क्षय रोग अधिकारी का दायित्व भी संभाल रहे थे। पूर्व में इलाज के लिए पहुंचने वाले मानसिक रोगियों के लिए टीबी अस्पताल में ही पर्ची काटने की व्यवस्था थी जिसे अब बंद कर दिया गया है। अब विभाग ने जिला अस्पताल में ही पर्ची काटने की व्यवस्था लागू की है इससे मानसिक रोगियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले भर से रोजाना आठ-दस लोग मानसिक रोग से जूझते हुए टीबी अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें यहां पहुंचकर जिला अस्पताल से पर्ची कटवाने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में वह पर्ची कटवाने के लिए आधा किलोमीटर दूर जिला अस्पताल और फिर इलाज के लिए इतनी दूरी तय कर टीबी अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पर्ची कटवाने की व्यवस्था से बढ़ी दिक्कत
ऑनलाइन पर्ची कटवाने की व्यवस्था से मानसिक रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला और महिला अस्पताल में ही ऑनलाइन पर्ची बन रही है। यदि टीबी अस्पताल में भी ऑनलाइन पर्ची बनाने की व्यवस्था लागू होती तो इसका लाभ मानसिक रोगियों को मिलता।

कोट
ऑनलाइन पर्ची काटने की व्यवस्था लागू हुई है। यह व्यवस्था सिर्फ जिला और महिला अस्पताल में ही है। यही कारण है कि टीबी अस्पताल में पर्ची नहीं कट रही है। वहां भी यह व्यवस्था लागू करने के प्रयास हो रहे हैं। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed