फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The harsh reality of the digital age... Chama villagers climb hills to talk to their loved ones.

Pithoragarh News: डिजिटल युग की कड़वी हकीकत... पहाड़ी पर चढ़ कर अपनों से बात करते हैं चामा के ग्रामीण

Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The harsh reality of the digital age... Chama villagers climb hills to talk to their loved ones.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कहने को हम डिजिटल इंडिया और 5जी के दौर में जी रहे हैं लेकिन सीमांत जिला पिथौरागढ़ के ग्राम सभा चामा की हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यहां आज भी ग्रामीणों को अपनों से हैलो कहने के लिए घर की दहलीज नहीं बल्कि एक किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ी चढ़नी पड़ती है।
विज्ञापन

डीडीहाट विकासखंड के अति दुर्गम गांव चामा में संचार सुविधा बेहतर करने के उद्देश्य से साल 2024 में बीएसएनएल ने मोबाइल टावर तो स्थापित किया लेकिन यह टावर ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। आलम यह है कि टावर लगने के बावजूद इसके सिग्नल एक किलोमीटर का दायरा भी कवर नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण घंटों घरों से बाहर निकलकर मोबाइल में सिग्नल आने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क न होने का सबसे बुरा असर छात्रों और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ऑनलाइन क्लास लेने या पढ़ाई से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। परिजनों से बात करने के लिए ग्रामीण आज भी दूसरे ऊंचे स्थानों पर जाकर नेटवर्क तलाशने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी इस बुनियादी समस्या की ओर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, जिससे वे खुद को विकास की दौड़ में पिछड़ा महसूस कर रहे हैं।

कोट
- क्षेत्र में लगा टावर किसी काम का नहीं है। हमने कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों को पत्र लिखकर सिग्नल की क्षमता बढ़ाने की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब हमारे पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। - फकीर चौहान, ग्रामीण, चामा


- चामा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या हमारे संज्ञान में है। कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। - खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed