{"_id":"57014e984f1c1b411ec811c7","slug":"the-girl-s-body-was-found-in-mahakali-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली में बही बालिका का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली में बही बालिका का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी के पास 28 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जीप के साथ महाकाली में बही चार वर्षीय बालिका का शव झूलाघाट पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान यहां से दो किलोमीटर दूर नदी से बरामद कर लिया है। अब तक नदी में बहे चार शव बरामद हो गए हैं। धारचूला हनुमान मंदिर के पुजारी मोहन सिंह धामी की तलाश के लिए फिलहाल खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि चार वर्षीय पलक भी इसी दुर्घटनाग्रस्त जीप में अपनी मां नीमा बोरा के साथ सवार थी। पय्यांपौड़ी निवासी नीमा बोरा का शव दो दिन पूर्व जौलजीबी के पास बरामद हो गया। रविवार को उनकी बेटी का शव भी मिल गया है। एसपी ने बताया कि जीप के साथ महाकाली में पांच लोग बहे थे। अब पुजारी मोहन सिंह धामी की तलाश की जा रही है। उधर, झूलाघाट के थाना प्रभारी पीसी मेलकानी ने बताया कि परिजनों ने बालिका के शव की शिनाख्त कर दी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर नदी में सर्च अभियान फिलहाल जारी रहेगा। जौलजीबी के पास हादसे का शिकार हुई जीप में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से एक यात्री का शव घटना के दिन ही नदी के किनारे से बरामद हो गया था। अन्य की तलाश के लिए लगातार अभियान जारी रखा गया। अब तक नदी में बही जीप का कहीं पता नहीं चला है। महाकाली का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। एसपी ने कहा कि नदी में बहे सभी लोगों का पता लगने तक सर्च अभियान को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन