फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The flower garden started smelling in the tourist accommodation house and Ulka Devi temple

‘गुरु’ के श्रम से ‘रानी’ सी सजी वाटिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The flower garden started smelling in the tourist accommodation house and Ulka Devi temple
पिथौरागढ़ में दिनेश गुरुरानी और उनकी टीम की मेहनत से तैयार की गई वाटिका। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल रंग लाने लगी है। उनकी ओर से उल्का देवी मंदिर परिसर और पर्यटक आवास गृह क्षेत्र में लगभग दो किलोमीटर की परिधि में बनाई गई वाटिका अब फूलों से महकने लगी है। वाटिका को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी रानी ने सोलह शृंगार किया हो। फूलों से भरी वाटिका को देखने के लिए लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश गुरुरानी वर्ष 2005 से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी ओर से कैलाश मानसरोवर वाटिका, मां उल्का वाटिका शहीद वाटिका, हिंगला देवी वाटिका स्वर्गीय प्रकाश पंत स्मृति वाटिका सहित विभिन्न प्रकार की वाटिका बनाकर उनमें अलग-अलग प्रजाति के हजारों पौधे लगाए गए हैं। गुरुरानी बताते हैं कि एक पौधा धरती मां के नाम के तहत विशिष्ट, अति विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, मंत्री और नौकरशाहों के माध्यम से पौधे लगाए जाते हैं। वर-वधू से भी पौधरोपण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed