फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The festive season of the historic fair

थल के ऐतिहासिक मेले का रंगारंग आगाज

Fri, 13 Apr 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 13 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
The festive season of the historic fair
थल मेले में झांकी निकालते स्कूली दल - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक थल मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। उद्घाटन के मौके पर विद्यालयों के दल ने कलश यात्रा और झांकी निकाली। छलिया दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालयों के दल ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला मंगल दल ने जोहारी संस्कृति की झलक दिखाई। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने मेले के संचालन के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।  

विज्ञापन


विधायक चुफाल ने दीप जलाकर तीन दिनी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा अगले साल से मेले का पांच दिन का किया जाएगा। उन्होंने मेला संचालन के लिए सरकार से मदद दिलाने की बात कही। चुफाल ने मेला स्थल पर लगे सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज थल, जीआईसी, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर, आदर्श विद्यालय पतेत, राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल, मानस चिल्ड्रन एकेडमी, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकी निकाली। प्रकाश रावत एंड पार्टी और खेतार कन्याल के छलिया दल ने छलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालयी कार्यक्रमों ने समा बांधा। महिला महिला मंगल दल ने पारंपरिक परिधानों में जोहारी संस्कृति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक श्री रामलीला समिति और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष देवराज सत्याल ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। भगवान सिंह देउपा, ब्लाक प्रमुख जयंती देवी, कनिष्ट प्रमुख पप्पू पानू, दानू पाठक, सोनू सत्याल, प्रवीण जंगपांगी, मनोज गोस्वामी, अर्जुन सिंह, गंगा सिंह मेहता, मनोज सिंह सत्याल, भूपाल सिंह सत्याल, हरीश जोशी, मनोहर सत्याल, सुरेंद्र पांगती, कमल कन्याल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed