{"_id":"5bc77025bdec22694e6b6c2b","slug":"the-fastest-races-in-three-thousand-meters-rakhi-and-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ीं राखी और माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ीं राखी और माया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता के तीन हजार मीटर दौड़ में राखी और माया सबसे तेज दौड़ीं।
विज्ञापन
केएनयू जीआईसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने किया। अंडर-14 बालकों की सौ मीटर दौड़ में एपीएस के मनीष चौधरी, कुम्डार के अभिषेक, हिमांशु, बालिकाओं में कुम्डार की सपना, सिटी पब्लिक स्कूल की काजल, जीजीआईसी की शीतल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 बालिकाओं की 3000 मीटर दौड़ में राइंका की राखी, जीजीआईसी की रेखा, अंडर-17 में जीजीआईसी की माया, प्रियंका चंद पहले, दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
भाला क्षेपण में कुम्डार के नरेंद्र सिंह पहले, एसडीएस के नरेंद्र बृथ्वाल दूसरे, चमाली के सूरज प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में चमाली के विक्रम प्रसाद, मानस एकेडमी के भूपेंद्र पंवार, गुरना के करन कुमार ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागी 22 अक्तूबर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक भुवन उप्रेती, शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, भूपाल चुफाल, विक्रम दिगारी, दिनेश पाटनी, संजय गुप्ता, नवल पंत, देवेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन