फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.

Pithoragarh News: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students lit up after receiving the Bhavishya Jyoti Award.
 अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ डीएम विनोद
पिथौरागढ़। अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 500 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भविष्य ज्योति सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएम श्री केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम विनोद गोस्वामी, मुख्य प्रायोजक नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़ के डायरेक्टर प्रो. अजीत सिंह, कॅरिअर पार्टनर मानस ग्रुप पिथौरागढ़ के मार्केटिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा, केआईटीएम खटीमा के डायरेक्टर कमल बिष्ट, सोर वैली की निदेशक उमा पाठक, पुनेठा स्पोर्ट्स की ओनर लक्षिका पुनेठा, संजीवनी अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. संगीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जीआईसी की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम विनोद गोस्वामी ने मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं से अपना एक लक्ष्य बनाकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता के लिए नशे से दूर रहने को कहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के जीआईसी परिसर में पहुंचने पर एनसीसी कैडेटों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में जीआईसी के प्रवक्ता नीरज ओझा, एआर दताल, धर्मानंद जोशी, जानकी जोशी, रेखा जोशी, दिनेश भट्ट और एनसीसी कैडेट वासुदेव कुमार व टीम ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ये रहे हमारे सहयोगी

-मुख्य प्रायोजक-नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़

-हेल्थ पार्टनर-संजीवनी अस्पताल, पिथौरागढ़

-कॅरिअर पार्टनर-मानस कॉलेज, पिथौरागढ़
--------
सह प्रायोजक-
द एशियन एकेडमी, पिथौरागढ़
न्यू बियरशिबा स्कूल, पिथौरागढ़
सोर वैली पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़
मल्लिकार्जुन स्कूल, पिथौरागढ़
मनोज जनरल स्टोर, पिथौरागढ़
पुनेठा स्पोर्ट्स, पिथौरागढ़
जिला सहकारी बैंक, पिथौरागढ़
निर्मल नीर, महादेव मिनरल्स, पिथौरागढ़
--------------
35 से अधिक स्कूलों के मेधावियों ने किया प्रतिभाग
पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी, स्टेफर्ड स्कूल, न्यू बियर शिबा, डॉन बास्को स्कूल, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय मिर्थी, ज्ञानदीप इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल स्कूल, पीएनएफ स्कूल, मल्लिकार्जुन स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सोरवैली पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, लिटिल एंजेल नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग, केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़, विद्यासागर पब्लिक स्कूल डीडीहाट, आइडियल पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, विवेकानंद विद्यामंदिर पिथौरागढ़, एसडीएस इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, गुरुकुल इंटर नेशनल विद्यालय पिथौरागढ़, दयानंद विद्या मंदिर पिथौरागढ़, आरसी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, एसबीएम पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, साधना इंटर कॉलेज बेड़ीनाग, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलचमू, जीआईसी रोड़ीपाली, जीएचएसएस घसाड़, विवेकानंद विद्यामंदिर मुनस्यारी, पीएम श्री केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़, गंगोत्री गर्ब्याल राबाइंका पिथौरागढ़, ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट सहित अन्य विद्यालयों के मेधावियों ने किया प्रतिभाग।
--------------------
अमर उजाला की भविष्य ज्योति सम्मान की पहल सराहनीय है। ऐसे मंच छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हैं। अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के निरंतर प्रयासों से ही परीक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल होती है। आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगातार मेहनत करते रहने पर एक दिन लक्ष्य जरूर हासिल होता है।
- विनोद गोस्वामी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।
--------------
मेधावी बच्चों के सामने इंटरमीडिएट के बाद तमाम अवसर होते हैं। इंजीनियरिंग भी इनमें शामिल है। इस सीमांत जिले में स्थापित सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज से बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
डॉ.हेमंत कुमार जोशी, रजिस्ट्रार सीमांत इंजी.कालेज पिथौरागढ़।
..................
इंटरमीडिएट के बाद तमाम तरह के व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं बीएससी आईटी, बीसीए, कैटरिंग टैक्नोलॉजी एवं होटल मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट आदि कोर्स कर सकते हैं।

कमल बिष्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर केआईटीएम खटीमा।
.................
सीमांत पिथौरागढ़ जिले में मानस कॉलेज कई व्यावसायिक कोर्स संचालित कर रहा है। जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन भी इसमें शामिल है। बच्चों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
अनिल शर्मा, डायरेक्टर मार्केटिंग, मानस कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed