फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The elderly couple exploded in front of the house

बुजुर्ग दंपति के घर के सामने विस्फोट किया

Fri, 27 Oct 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 27 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
The elderly couple exploded in front of the house
विस्फोट से झुलसे दीवान सिंह - फोटो : अमर उजाला

सानदेव गांव में एक बुजुर्ग दंपति के घर के सामने 22 अक्तूबर की रात किसी शरारती तत्व ने जबर्दस्त विस्फोट कर दिया। विस्फोट में बुजुर्ग दीवान सिंह (77) बुरी तरह झुलस गए हैं। दीवान सिंह ने तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विस्फोट से मकान की दीवार में दरार आ गई, तीसरी मंजिल के एक कमरे का दरवाजा टूट गया। स्नानागार को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद दीवान सिंह और उनकी पत्नी पार्वती देवी दहशत में हैं। बताया गया है कि जिस समय विस्फोट हुआ उस समय दीवान सिंह घर के बाहर आए थे। इस कारण वह बुरी तरह झुलस गए। थोड़ा स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे दीवान सिंह ने तहसीलदार को घटना की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति को विस्फोटक रखते हुए या जलाते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन


तहसीलदार ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि यह मामला बेहद गंभीर है और ऐसा करने वाले का शीघ्र पता लगाया जाए। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित दीवान सिंह घटना के दिन ही इस मामले की जानकारी दे देते तो आरोपियों को पकड़ने में आसानी हो जाती। उन्होंने कहा कि इस मामले का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। जिस मकान के सामने यह विस्फोट हुआ उसमें दीवान सिंह और उनकी पत्नी ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed