फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The disaster began investigating scandals in the works

आपदा के कामों में घोटालों की जांच शुरू

Mon, 25 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
आपदा के कामों में घोटालों की शिकायतों की जांच शुरू हो गई है। डीएम एचसी सेमवाल के आदेश पर तहसीलदार आईबी मल्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच का काम शुरू कर दिया है। अब तक टीम ने चार कामों की जांच कर ली है। शेष कामों की जांच भी की जाएगी। भाजपा ने आपदा मद से हो रहे 18 कामों की जांच के लिए शासन और जिला प्रशासन को पत्र दिया था।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी ने कहा कि विगत एक वर्ष से भाजपा आपदा मद से हुए कार्यों की बंदरबांट और पूर्व में ही हो चुके कार्यों के फर्जी तरीकों से हुए भुगतान की शिकायत जिलाधिकारी से कर रही थी और एक वर्ष से लगातार जांच की मांग की जा रही है लेकिन अब तक मात्र चार ही कार्यों की जांच की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीजम में 12 लाख रुपये की लागत से बना मार्ग अस्तित्व में ही नहीं है। भाजपा की शिकायत के बाद फिर से बनाए गए पुल में गुणवत्ता की भारी कमी है। भाजपा अध्यक्ष का कहना हैं कि उचित कार्यवाही नहीं होने पर मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। उधर, विभागीय जांच के बाद हड़कंप मचा है। कोई भी इस मामले में खुलकर बात करने से कतरा रहा है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने बताया कि अब तक चार कार्यों की जांच की गई है। जिसकी तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। अन्य कार्यों की जांच भी शीघ्र की जाएगी। जांच टीम में लोक निर्माण विभाग  और विकासखंड धारचूला के अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed