फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The demand for district formation is unprecedented in DDHAT

जिला गठन की मांग को लेकर डीडीहाट में अभूतपूर्व बंद

Thu, 06 Sep 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/थल Updated Thu, 06 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
The demand for district formation is unprecedented in DDHAT
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आयोजित महारैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आज चांईं अल्ल चांईं, डीडीहाट जिल्ला चांईं (आज चाहिए अभी चाहिए, डीडीहाट जिला चाहिए) के नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान गूंज उठा। युवा वक्ताओं समेत सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक डीडीहाट जिला घोषित नहीं हो जाता, वह चुप नहीं बैठेंगे। उधर, डीडीहाट जिले की मांग के समर्थन में थल बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा। कस्बे के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

विज्ञापन


जिले की मांग को लेकर जिला बनाओ वर्किंग कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को डीडीहाट बंद और महारैली का आयोजन किया गया। रैली में अस्कोट, जौलजीबी, बलुवाकोट, थल, नाचनी, मुनस्यारी, भागीचौरा, गर्खा, सिंगाली, ओगला, कनालीछीना, जौरासी आदि स्थानों से लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों से लोग नारेबाजी के साथ रामलीला मैदान में उमड़ने लगे। यहां हुई सभा में बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी देव सिंह डसीला (98) ने कहा कि सीमांत के विकास के लिए सरकार को तुरंत डीडीहाट को जिला घोषित कर देना चाहिए। उक्रांद के पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सीमांत की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। धारचूला की नंदा बिष्ट और जौलजीबी की शकुंतला दताल ने भरोसा दिलाया की सीमांत की महिलाएं डीडीहाट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदीप पाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लोकेश भड़, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कवींद्र साही, वर्किंग कमेटी के संयोजक डीएस पांगती ने भी विचार रखे। व्यापार संघ अध्यक्ष अस्कोट, बलुवाकोट, जौलजीबी, थल सभी ने जिले की मांग को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने रैली में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। बाद में वर्किंग कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरके पांडेय को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। महारैली में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही पूर्व सैनिक संगठन के विक्रम भाटिया, अरायजनवीस संघ के महेश चंद्र पंत, गिरधर बोरा, हाट थर्प के पूर्व प्रधान धन सिंह कफलिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, व्हीलचेयर क्रिकेटर राजेंद्र धामी, किसान संगठन के गंगा सिंह नेगी, राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी, हाट थर्प के नवयुवक मंगल दल कार्यकर्ता आदि थे। थल के व्यापारी गंगा सिंह मेहता, महिपाल सिंह सत्याल, पूर्व सैनिक पूरन सिंह तोपची ने कहा कि सरकार को अपना वादा नहीं भूलना चाहिए।

विस सत्र में पुरजोर तरीके से उठाएंगे मामला
डीडीहाट। जिला बनाने की मांग को लेकर डीडीहाट की महारैली में हालांकि डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल और धारचूला विधायक हरीश धामी मौजूद नहीं थे। बावजूद इसके दोनों ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के जरिये जनता को इस बात का भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा सत्र में वह इस मामले को पुरजोर तरीके उठाएंगे।

युवाओं की मेहनत लाई रंग
जिले की मांग को लेकर जिला बनाओ वर्किंग कमेटी के सदस्य 15 अगस्त से लगातार मेहनत कर रहे थे। लवि कफलिया, चेतन साही, रवींद्र बोरा, रवि बोरा, सुनील साह, मनोज साह समेत सौ युवाओं की टीम ने महारैली को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। नतीजतन जबरन बंद कराने की कहीं नौबत नहीं आई। निजी शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के किशोर पंत ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ठप रहा वाहनों का संचालन
वर्किंग कमेटी की ओर से यातायात संचालन बंद करने का कोई आह्वान नहीं किया गया था। बावजूद इसके टैक्सी यूनियन ने जिले की मांग को समर्थन देते हुए टैक्सियों का संचालन पूरी तरह ठप रखा। यूनियन के जीवन बोरा ने कहा कि किसी भी रूट पर संचालन नहीं हुआ। उन्होंने लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। टैक्सियों का संचालन ठप होने से सवारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


जनता को गुमराह कर रहे चुफाल : जोशी
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने जिला बनाने के मुद्दे को लेकर डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि क्षेत्र की जनता ने चुफाल को लगातार पांच बार विधायक बनाया। वह एक बार काबीना मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन वह डीडीहाट को जिला बनाने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में जिले की घोषणा हो गई थी तो डीएम और एसपी की नियुक्ति करने में किसने रोका। कहा कि कांग्रेस डीडीहाट जिला बनाने की मांग का पूर्ण समर्थन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed