{"_id":"fab6f865915e3438c9a643fd60043b56","slug":"the-death-of-the-young-man-in-car-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओगला के युवा व्यवसायी की कार दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसकी दुकान में काम करने वाला दीपक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओगला में युवक खगेंद्र सिंह जिमवाल उर्फ भूपेश दुकान बंद कर रात करीब 8.30 बजे दुकान में काम करने वाले दीपक भट्ट को उसके घर छोड़ने के लिए जौरासी जा रहे थे। चर्मा से जैसे ही उनकी कार जौरासी वाली रोड पर गई तो मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गहरी खाई में जा गिरी। भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों और मित्रों को सूचना दी। खगेंद्र सिंह के दोस्त धीरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी, गले से सोने की चेन और जेब से पर्स गायब मिला। उन्होंने बताया कि खगेंद्र सिंह की पिछले साल ही शादी हुई थी। पत्नी सरिता गर्भवती हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ ले जाया गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।