{"_id":"5b40f4504f1c1bb9248b5229","slug":"the-death-of-the-pigeon-left-for-the-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर के इंतजार में चली गई कबूतरी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर के इंतजार में चली गई कबूतरी की जान
भक्त दर्शन पांडेय /अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर का इंतजार करतीं कबूतरी देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की पहली लोक गायिका होने का गौरव पाने वाली सुप्रसिद्ध लोक गायिका को अंतिम समय में उपचार के लिए हेली सेवा नहीं मिल सकी। हेलीकाप्टर के इंतजार में कबूतरी की जान चली गई। हायर सेंटर भेजने के लिए समय पर हेलीकाप्टर मिल जाता तो उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
74 वर्षीय सुप्रसिद्ध लोक गायिका कबूतरी देवी को हार्ट में तकलीफ की शिकायत के बाद छह जुलाई (शुक्रवार)को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी खराब हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से हेलीकाप्टर के इंतजाम के प्रयास शुरू हुए। शुक्रवार को दिन में दो बजे उन्हें हल्द्वानी ले जाने के लिए हेलीकाप्टर भेजे जाने की बात कही गई। कुछ समय बाद पता चला कि देरी के कारण धारचूला से हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बाद में शनिवार की सुबह हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ पहुंचने का आश्वासन दिया गया। हेली सेवा मिलने के आश्वासन पर शनिवार की सुबह ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया। सूत्रों के अनुसार कबूतरी देवी को ले जाने के लिए पौड़ी से हेलीकाप्टर आना था। हायर सेंटर भेजने के लिए लोक गायिका को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर सुबह 6.30 बजे एंबुलेंस से नैनीसैनी एयरपोर्ट भेज दिया गया। एसडीएम एसके पांडेय एयरपोर्ट में ही मौजूद रहे। डेढ़ घंटे बीतने के बाद भी हेलीकाप्टर नहीं पहुंचने से एंबुलेंस में मौजूद कबूतरी देवी की तबियत बिगड़ने लगी। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए एंबुलेंस से उन्हें वापस जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी पल्स गायब हो गई। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद लगभग 10 बजकर 25 मिनट में आईसीयू में भर्ती कबूतरी देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट में कबूतरी ने की लोगों से बातचीत
पिथौरागढ़। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय लोक गायिका कबूतरी देवी पूरी तरह से नार्मल नजर आ रही थीं। उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। जब मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों ने उनसे हेलीकाप्टर के पहुंचने और उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की बात कही तो वह हल्का मुस्कुराई और बातों का जवाब दिया। हायर सेंटर भेजने की कवायद से स्वस्थ्य होने की उम्मीद से उनकी आंखों में थोड़ा उत्साह नजर आया लेकिन तंत्र की बेरुखी से महज ढाई घंटे में ही उनकी मुस्कुराहट हमेशा के लिए खामोश हो गई।